आजमगढ़। प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी जयकरण सिंह ने बताया कि खरीफ मौसम-2026 हेतु औद्यानिक फसलों में मिर्च की फसल को सम्मिलित किया गया है। जनपद के विकास खण्ड फूलपुर एवं अहिरौला को इसके लिए अधिसूचित किया गया है। उक्त विकास खण्डों में मिर्च की खेती करने वाले कृषक 10 सितम्बर 2026 तक अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि फसल की बीमित राशि 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर तथा देय प्रीमियम राशि 1,500 रुपये प्रति हेक्टेयर है। कृषक अधिक जानकारी एवं फसल बीमा कराने हेतु एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी (AIC) के जिला समन्वयक सोहित यादव मो0नं0 9335518826 से सम्पर्क कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी पात्र दिव्यांगजन का आवेदन केवल प्रक्रिया संबंधी कारणों से लंबित या निरस्त न हो-जिलाधिकारी 41 हजार से अधिक यूडीआईडी/स्वालंबन कार्ड जनरेट करके आजमगढ़ प्रदेश में प्रथम स्थान पर।