बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना रुपईडीहा हरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में थाना रुपईडीहा पुलिस एवं SSB की संयुक्त टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 6 सितम्बर की रात्रि थाना रुपईडीहा पुलिस एवं SSB की संयुक्त टीम द्वारा थाना चेकिंग के दौरान थाना रुपईडीहा क्षेत्रान्तर्गत दशहरा बाग थाना रुपईडीहा में संदिग्ध गतिविधि के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान शकीला बीबी पत्नी मो0 इस्लाम उर्फ लाल बादशाह बाग नई बस्ती थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच के रूप में हुई। उसके कब्जे से 116 ग्राम अवैध स्मैक, भारी मात्रा मे भारतीय व नेपाली रुपये बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख है। बरामदगी के आधार पर थाना रुपईडीहा पर धारा 8/21 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय, बहराइच रवाना किया गया।